Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इमली को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेगी अपर्णा, अनु चलेगी नई चाल

इमली को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेगी अपर्णा, अनु चलेगी नई चाल

 टीवी सीरियल 'इमली' के अपकमिंग एपिसोड में आपको कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले है। सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर सीरियल में जल्द ही आदित्य के घर से इमली का पत्ता साफ होने वाला है।

: टीवी सीरियल इमली के अपकमिंग एपिसोड (Imlie Upcoming Episode) में खूब धमाल मचने वाला है। सुंबुल तौकीर खान स्टारर इस सीरियल का पिछला एपिसोड काफी धमाकेदार था। अनु की वजह से आदित्य के घरवालों को इमली और उसकी शादी का सच पता चल चुका है। आदित्य ने गुस्से में आकर सभी के सामने इमली के साथ सात फेरे भी ले लिए हैं। इमली के अपकमिंग एपिसोड में आदित्य की मां और ताई इमली को खूब खरी खोटी सुनाएंगी। अपर्णा तो इमली को नागिन तक कह डालेगी। दूसरी ओर मालिनी अनु पर गुस्सा करेगी कि उसने सभी को सच क्यों बताया। कुल मिलाकर इमली और आदित्य की शादी के सच ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है।


इमली को घर से निकालेगी अपर्णा
अपर्णा और आदित्य की ताई सुबह-सुबह इमली को उठाकर उसे घर से निकलने के लिए कहेंगी। इमली बिना कुछ सोचे-समझे रोते हुए अपना सामान बांधने लगेगी। अब देखना होगा कि आदित्य इस बार इमली को रोक पाएगा या नहीं? या फिर इस बार वो दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में हमें मिल ही जाएंगे।