Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin

 bloggereyepost

पाखी होगी प्रेग्नेंट तो सई ने विराट से मांगा तलाक, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल में आ रहे 5 बड़े मोड़ 

Sanjeev Gautam, 20 August


गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।Key Highlightsगुम है किसी के प्यार में अब कई दिलचस्प मोड़ दिखाए जाएंगेसम्राट की एंट्री ने पूरे चव्हाण परिवार को हिला कर रखा दिया है।जानें टीवी सीरियल में आने वाले 5 बड़े ट्विस्ट।

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में के आगामी एपिसोड अब कई दिलचस्प मोड़ दिखाए जाएंगे। सम्राट की एंट्री ने पूरे चव्हाण परिवार को हिला कर रखा दिया है। पाखी की आंखें भी सम्राट की एंट्री को देखकर यकीन नहीं कर पा रही हैं। पाखी हमेशा चव्हाण परिवार में आदर्श बहू बनकर रही लेकिन अब उसका असली चेहरा सम्राट सामने ले आया है। अब गुम है किसी के प्यार में के हाई-इंटेंसिटी ड्रामा के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि पाखी की असलियत जानने के बाद कहानी में कई सारे बदलाव आने वाले हैं। डालें एक नजर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में आने वाले 5 बड़े ट्विस्ट पर...




पाखी होगी प्रेग्नेंट

चव्हाण परिवार के लोगों को सम्राट ने पाखी और विराट के रिश्ते की सच्चाई बता दी है सब शॉक्ड हैं। सम्राट ने यहां तक पाखी को तलाक देने का ऐलान कर दिया है। इधर पाखी बहुत खुश है और वो विराट को अकेले में मिलने बुलाती है। पाखी के साथ चव्हाण निवास के बाहर निजी मुलाकात के लिए विराट राजी हो जाता है जहां पाखी उससे अपने प्यार का इजहार करती है।यहां विराट स्पष्ट करता है कि वह कभी भी उसके पास वापस नहीं आएगा क्योंकि उसने कभी उससे प्यार नहीं किया। अब बदला लेने के लिए पाखी किसी भी हद तक जाएगा। पाखी घरवालों के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करेगी। पाखी बताएगी कि वो विराट के बच्चे की मां बनने वाली है। पाखी का ये प्रेग्नेंसी वाला ट्रैक विराट को पाने के लिए मास्टर स्ट्रोक होगा। क्या सम्राट और सई, पाखी की कहानी पर विश्वास करेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

चव्हाण परिवार से बेदखल होगा विराट

भवानी सबके साथ पाखी और विराट पर इतने बड़े सच को सीक्रेट रखने के लिए नाराज है। इस बीच सम्राट ने ना केवल विराट और पाखी पर उसके जीवन को बर्बाद करने के लिए, बल्कि सई को इस लव ट्रायंगल में खींचने का आरोप लगाया है। विराट को अब चव्हाण परिवार के भारी गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि विराट को चव्हाण निवास से बेदखल कर दिया जाएगा, क्योंकि उसने को गलती की है उसकी माफी नहीं है। विराट अब खुद को सजा देगा। उसको यह नहीं पता था कि सम्राट ने घर छोड़ने का वास्तव कारण पाखी और विराट का रिश्ता था। अब जब सच्चाई सामने आती है, तो वह खुद अपने कामों पर शर्मिंदा होता है। निनाद, भवानी, अश्विनी और सभी विराट पर आरोप लगाते हैं। विराट भी घर छोड़ने का फैसला करता है क्योंकि उसका मानना है कि सम्राट के जीवन को बर्बाद करने के बाद वह खुशी के लायक नहीं है।



सई ने विराट से मांगा तलाक

गुम है किसी के प्यार में सम्राट ने अपने आने का मकसद साफ कर दिया है। वो पाखी के साथ इस रिश्ते को खत्म करने के लिए वापस आया है। सम्राट ने सारा सच उगल दिया और पाखी को बेनकाब कर दिया, जबकि अब विराट और सई के बीच भी मतभेद पनपने लगे हैं। इधर सई, विराट से भी तलाक मांगने वाली है। सई अब विराट को पाखी के साथ फिर से जाने के लिए कहेगी, जैसा कि वो हमेशा चाहता। सई जाहिर करेगी कि अब विराट तुम्हारा रास्ता साफ है। विराट पहले से ही सम्राट और घरवालों की बातों से परेशान हैं और अब सई की डिवोर्स डिमांड उस पर क्या असर करेगी ये देखना होगा।


पाखी को तलाक देने चव्‍हाण निवास आएगा सम्राट

गुम है किसी के प्यार में सम्राट ने की पाखी से तलाक की डिमांड

अब भवानी की रडार पर पाखी

पाखी उस पल से कांप उठती है जब उसकी सच्चाई सामने आती है। अब विराट ही नहीं बल्कि पाखी को भी बख्श नहीं जाने वाला है। इस सच्चाई से जो काफी हैरान है वह कोई और नहीं बल्कि भवानी है जो हमेशा यही सोचती थी कि पाखी सम्राट से प्यार करती है। अब भवानी इस सच को जानने के बाद पाखी को रडार पर लेने वाली है। भवानी के कई सवालों का सामना पाखी को करना होगा। भवानी हर किसी से झूठ बोलने और सम्राट के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए पाखी पर कटाक्ष करेगी। भवानी कैसे न्याय करेंगी और शो में आगे क्या होगा? ये जानना दिलचस्प रहेगा।

पाखी के करियर का क्या होगा?

पहले देखा गया था कि पाखी ने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया था। पाखी ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के फैसले को चव्हाण परिवार के शेयर किया था। इसी वजह से पाखी अपने माता-पिता के घर जाना चाहती थी ताकि वह आसानी से जॉब और करियर पर फोकस कर सके। पाखी, विराट और सई के जीवन से बाहर निकलने वाली थी। हालांकि कुछ वक्त के लिए पाखी घर में रुकी थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सम्राट की वापसी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। पाखी के झूठ और धोखे ने उसी को गड्डे में गिरा दिया है। ऐसी ही मजेदार खबरें और movie review पढ़ने के लिए bloggereyepost के इस link पर क्लिक करें👈

bloggereyepost