Rewiew :गुम है किसी के प्यार में एपिसोड 14/7/21
Slनील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आएशा सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अगले एपिसोड में सई मुसीबतों से घिरने वाली है। देखना होगा कि इस बार वो बच पाएगी या नहीं?
टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का करेंट ट्रैक सई की बर्थडे पार्टी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। विराट ने फैसला लिया है कि वो सई के जन्मदिन को खास बनाकर रहेगा। चौंकाने वाली बात तो ये है कि विराट (Neil Bhatt) के साथ-साथ पूरा परिवार सई की जिंदगी के इस खास दिन के लिए सरप्राइज प्लान कर रहा है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के इस ट्रैक में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट भी आने वाले हैं। है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcomint Episode) में आप देखेंगे कि सई एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है।
सई (Ayesha Singh) अपने जन्मदिन की सुबह काफी एक्साइटेड रहेगी। विराट उसके लिए एक खूबसूरत गाउन लेकर आएगा, जिसे देखकर उसकी खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं होगा। अपनी बर्थडे पार्टी के लिए सई काफी एक्साइटेड रहेगी। सब लोग सई की खुशी में शामिल होंगे लेकिन पाखी को आसपास ना देखकर सई को बुरा लगेगा। सई पाखी को बुलाने उसके कमरे में जाएगी। पाखी पार्टी में आने से मना करेगी तो सई जबरदस्त उसका हाथ खींचकर बाहर आने के लिए कहेगी। धक्कामुक्की के बीच सई का पैर फिसल जाएगा और उसे टेबल के कोने से सिर पर चोट लग जाएगी।
ये सब देखकर विराट पाखी पर खूब भड़केगा। विराट ही नहीं बल्कि पूरा परिवार पाखी को उल्टा सीधा कहेगा। गुस्से में आकर पाखी चौहान हाउस छोड़ देगी। इस बीच सई विराट से पैसों से भरा सूटकेस मांगेगी। यहीं से ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में बड़ा ट्विस्ट
सई पैसों से भरा सूटकेस लेकर घर से गायब हो जाएगी। काफी इंतजार करने के बाद जब सई घर वापस नहीं आएगी तो घरवालों के होश उड़ जाएंगे। क्या इन सबके पीछे सई के एक्सबॉयफ्रेंड का हाथ है? आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा हो जाएगा।
Promo गुम है किसी के प्यार में 15/7/21
